Skip to main content

स्वेट मार्डेन के सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक अनमोल विचार ( Swett Marden Quotes in Hindi )

 

Swett Marden Quotes in Hindi 

स्वेट मार्डेन एक महान लेखक है। उनके द्वारा लिखी गयी सभी किताबे एक से बढ़कर एक है। उन्होंने लाखोँ-करोड़ों लोगों को अपने प्रेरणादायक विचारों से प्रभावित किया और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया। यहा Swett Marden के कुछ प्रेरणादायक विचार दिये है जो आपके जीवन में सकारात्मकता लायेगे।



       स्वेट मार्डेन के सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक अनमोल विचार ( Swett Marden Quotes in Hindi ) 



Quote 1. 

जलन, डाह और बदले की भावना मनुष्य को दीन - हिन अवस्था में ला देती है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 2. 

अपने बारे में हीं भावनाओं को त्याग कर ऊँचे विचारो को अपने मन में स्थान दें. आप स्वयं अनुभव करेंगे कि आप में शक्ति आ रही है. आप सामर्ध्यवान हो रहे हैं. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन


Orison Swett Marden Quotes Success

 

Quote 3. 

समय की गति तेज़ है, यदि आप चुक गये और वह आगे निकल गया तो आपके हाथ कुछ नहीं आएगा. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 4. 

जब भी आप बुरा काम करते हैं, आपकी आत्मा उसके प्रति आपको सचेत अवश्य करती है. अतः दुष्कर्मों से बचने के लिए अपनी आत्मा की आवाज़ को नकारें नहीं. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 5. 

अपने इरादे मजबूत रखें, आपके मार्ग की सभी कठिनाइयाँ दूर होती चली जाएँगी. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 6. 

जिस भी कार्य को करने का लक्ष्य निर्धारित करें, उसे इस रूप में करें कि इससे पहले उस कार्य को कोई भी उस कार्य को उस रूप में न कर पाया हो. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन

Orison Swett Marden Thoughts

 

Quote 7. 

अवसर उसी को प्राप्त होता है जो योग्यता पूर्वक कार्य करते हुए मौका देखता रहता है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 8. 

लक्ष्यहीन व्यक्ति जीवन में कभी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 9. 

अपने मन से निर्धनता की भावना को त्यागें. ये एक ऐसा भयंकर महारोग है जो तन-मन को भस्म कर देता है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 10. 

आप अपने सच्चे मन से, अन्तः करण से जिस वास्तु को प्राप्त करने की कोशिस करते हैं, वह आपको अवश्य प्राप्त होती है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 
 
Swett Marden Quotes in Hindi 

Quote 11. 

अपने विषाक्त विचारों को त्यागें, ताकि उनसे दूसरों को घुटन अनुभव न हो. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 12.

आपकी कल्पना ही आपके जीवन रूपी भव्य भवन का नक्शा है. अतः अपनी कल्पना को कल्पना ही न रहने दें, उसे कार्यरूप में परिणत करें. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 13. 

मन से दरिद्रता के विचार त्यागकर परमात्मा से सम्बन्ध स्थापित करें, सम्पन्नता स्वयं आपके पास दौड़ी चली आएगी. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quotes of Swett Marden in Hindi

Quote 14. 

आप अपने स्वाभी स्वयं बने- अथार्त आप अपने आपको वश में रखें, तभी आप कोई महान कार्य कर पाएँगे. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 15. 

सकल पदारथ है जग मांही, करमहीन नर पावत नाहीं. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 16. 

आप ईर्ष्यारूपी चुड़ैल का शिकार होकर, न्याय – तर्क – बुद्धि सबसे हाथ धो बैठते है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 17. 

आशावादी विचारों को अपनाने से ही धन, सम्पन्नता और सुख - समृद्धि प्राप्त होती है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन

Quotes of Swett Marden in Hindi

 

Quote 18. 

आपकी अकर्मण्यता व अपनी दीन – हिन परिस्थितयों से समझौता आकर लेने के कारण ही मनुष्य बेघर – बार बनता है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 19. 

प्रत्येक बुरा कार्य आँखों पर पर्दा दल देता है. आत्मा को दबा देता है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 20. 

विशाल धन – सम्पति प्राप्त करने के लिए पहले मन में वैसे विचार लाएं, फिर मन में उसके प्रति दृढ़ निश्चयी होकर कर्म करें. उसके बाद ही आप जीवन में धन प्राप्त कर सकते हैं. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Swett Marden Quotes in Hindi 

Quote 21. 

आत्मा की आवाज़ सुनकर यदि आप अपनी स्वार्थ सिद्धि का विचार त्याग देंगे तो निश्चित ही दुष्कर्मों से अपने आपको बचा सकेंगे. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 22. 

सफलता प्राप्त करने के लिए उदार होकर अपना कर्तव्य पालन करते हुए उसमे दुःख नहीं, आनंद की अनुभूति करें. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 23. 

अपने मन - मंदिर में समृद्धि का दीपक जलाएं, आपका जीवन उसके आलोक से जगमगा उठेगा. तब आप देखेंगे कि सफलता और समृद्धि आपकी ओर बढ़ी आ रही है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन

Quotes of Swett Marden in Hindi

 

Quote 24. 

जो दूसरों के जीवन में सहायक होता है, वह जीवन में सर्वोत्तम परिणाम बटोर लेता है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 25. 

अल्प बचत को बेकार की चीज न समझें. जो व्यक्ति थोड़ा - थोड़ा करके भी धन बचाते हैं, वे विशाल अथवा मध्यम धन - सम्पति के स्वामी होते हैं. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 26. 

आप मानसिक तौर पर कितने भी सशक्त, संतुलित एवम् विचारवान क्यों न हों, यदि आप में तुरंत निर्णय लेने कि क्षमता नहीं तो आप कभी सफल नहीं हो सकते. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 27. 

भोग – लालसाओं में पैसा बरबाद न करके जो व्यक्ति मितव्ययी और बचत करने वाला है, उसकी उन्नति निश्चित है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन

Motivational Quotes of Swett Marden in Hindi

 

Quote 28.

 बच्चों को सिखाएँ कि वे प्रत्येक स्थान पर सौन्दर्य को खोजें. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 29. 

आप अपने विचार इस तरह बनाएँ कि आप हर कठिनाई पर विजय प्राप्त कर लेंगे, उसके सामने हथियार नहीं डालेंगे. तब आप निश्चय ही विजय होंगे. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 30. 

पूर्वजों से मिली सम्पति और आराम तलबी सफलता के मार्ग में भरी रुकावटें हैं. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

                                 Swett Marden Quotes in Hindi 

Quote 31. 

फिजूल - खर्ची बहुत ही बुरी आदत है, पर शरीर को भयंकर कष्ट देकर किया गया बचत उससे भी बुरा है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन

Quote 32. 

तुरंत निर्णय लेने के साथ यह भी जरुरी है कि आप सही निर्णय लें. निर्णय तो मुर्ख व्यक्ति भी ले सकता है, लेकिन उसका परिणाम आप स्वयं समझ सकते हैं. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 33. 

आपकी इच्छा शक्ति कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, वह आपकी आशाओं की दासी है. अतः आप जैसी आशा करेंगे, वैसे ही बनेंगे. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 34. 

आपकी आत्मा में वह शक्ति है जो शरीर को भयंकर दुखों से बचा सकती है. आत्मा की इस शक्ति का उपयोग करें, अन्यथा आप किसी भी तीव्र विचार से रोगी हो सकते हैं, या मर भी सकते है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन

Swett Marden ke Anmol Vachan

 

Quote 35. 

अपने अन्दर सिंहत्व की शक्ति को जगाइए. इस शक्ति के जागने के बाद कोई ऐसा कार्य नहीं रह जाता जो आपकी शक्ति के बहत हो. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 36. 

अधिकांश बीमारियाँ चिकित्सकों द्वारा दिखाए गए भय से होती है या फिर आपकी अपनी कल्पनाओं या आशंकाओं से. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 37. 

आपके बाहर कोई ऐसी शक्ति नहीं, जो आपकी कामनाओं की पूर्ति कर सके. यह शक्ति केवल आपकी आत्मा में ही है, कहीं बाहर नहीं. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 38. 

बड़े – बड़े कार्य तभी पुरे होते हैं, जब आप जान की बजी लगा कर उस कार्य को पूरा करने का दृढ़ संकल्प कर लेते हैं. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 39. 

अपने आत्मबोध द्वारा अपने कार्य का स्तर अधिक – से – अधिक ऊँचा करें, आपको अवश्य सफलता प्राप्त होगी. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 40. 

त्रुटियाँ या भूल चाहे काम को टालने की हों, समय का पालन न करने की या फौरन ही क्रोधित होने की अथवा तर्कहीन व्यवहार की, आपकी प्रगति में भयंकर रूप से बाधक हैं. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Swett Marden Quotes in Hindi 

Quote 41. 

अपने मन की तुच्छ इच्छाओं को त्यागकर अपने सम्पूर्ण विचारों को अपने लक्ष्य पर केन्द्रित करें, आपकी मनोकामनाएँ निश्चित ही पूरी होंगी. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 42. 

जिस व्यक्ति को गरीबी का ही दुःखी स्वप्न सदा भयभीत करता है, वह कभी भी विपुल धन – सम्पति का स्वामी नहीं बन सकता. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 43. 

किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए बलवती आशा रखने के साथ – साथ मानसिक व बौद्धिक शक्तियों का प्रयोग आवश्यक है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 44. 

प्रबल मन वाले तथा कार्य को किसी भी कीमत पर पूरा करने वाले व्यक्ति न तो दुखों कि चिंता करते हैं और न ही सुखों की अपेक्षा. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 45. 

सम्पूर्ण योग्यता न होने पर भी आशा से भरे हुए व्यक्ति का काम सर्वांगपूर्ण, उपयोगी और सुन्दर होगा, जबकि निराशावादी व्यक्ति का कार्य असुंदर, असंगत, अनुपयुक्त एवम् असम्बद्ध होगा. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन

Quotes of Swett Marden in Hindi

 

Quote 46. 

समस्त दिशाओं में विजयी होने के लिए हमें अपने मन से सभी विरोधात्मक विचारों ईर्ष्या, द्वेष, जलन व प्रतिकार की भावनाओं को एकदम दूर रखना होगा. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 47.

 परुषार्थ, साहस व निडरता से किए गए सभी कार्यों में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 48. 

उग्र विचारों का जीवन पर दुष्प्रभाव पड़ता है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 49. 

उन्नति के लिए आत्म - संयम की आवश्यकता है. बिना आत्म – संयम के कोई भी मनुष्य न तो सफल हो सकता है, न उन्नति कर सकता है. 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 50. 

आप क्या करना चाहते हैं? इस बात की दृढ़ आशा अपने मन में रखें, क्योंकि आशा इच्छा से ज्यादा बलवान है. आप जैसी आशा करेंगे, वैसे ही बनेंगे. यह बात अधिक सच है कि “जैसा सोचोगे, वैसा बनोगे.” 
Swett Marden - स्वेट मार्डेन 

Quote 51. 

अनादर, अभाव और असफलता का सर्व सम्मिलित त्रास, बहुत प्रबल इच्छा शक्ति वाले व्यक्ति की बुद्धि को भी कुंठित कर देती है.  



Swett Marden 


 


Comments

Popular posts from this blog

लकड़हारा और हातिमताई moral story in hindi

हमें परिश्रम करना चाहिये । परिश्रम करके अपना पेट भरने वाला ही सच्चा सुखी आदमी है । बहुत पहले किसी देश में हातिमताई नाम का एक राजा था । उसका राज्य बहुत खुशहाल था । वह हमेशा पूरे राज्य का भ्रमण करता था । प्रायः बह वेश बदलकर ही राज्य का भ्रमण करता था । इससे उसे जनता की तकलीफों से परिचय हो जाता था । गरीबों , असहायों और भिक्षुकों को बह रोज दान देता था । वह स्वयं अपने महल के सामने रोज भिखारियों तथा गरीबों को कपड़े बाँटता तथा खाने को रोटियाँ देता था । लोग उसके यहाँ से खाने को रोटियाँ और पहिनने के लिए कपड़े लेते और उसका गुणगान करते हुए वापिस जाते थे । इस तरह उसके राज्य में सभी सुखी थे ।  एक दिन वह एक जंगल से जा रहा था । उसने देखा कि एक बूढ़ा कमजोर व्यक्ति लकड़ी का गदठा सिर पर रखकर जा रहा है । उसके कपड़े फटे थे । वह बीमार और बहुत कमजोर दिखाई देता था । हातिमताई को उस ' बूढ़े पर बहुत दया आई । हातिमताई उसके पास गया और उससे बोला , " क्यों भाई , तुम इतने बूढ़े और कमजोर हो इतना बोझ क्यों उठाते हो ? " बूढ़ा बोला , " क्या करें । पेट तो भरना ही पड़ेगा । " हातिमताई ने

मूर्ख नाई moral story in hindi

हमें कोई भी काम बिना सोचे समझे नहीं करना चाहिये । बिना सोचे समझे काम करने पर कभी - कभी परिणाम बहुत हानिकर होता है ।  मणिभद्र सेठ निर्धन हो गये थे । वे बहुत अच्छे आचरण वाले सेठ थे । पर दुर्भाग्य से उनकी सम्पत्ति जाती रही । गरीबी के कारण उन्हें बहुत कष्ट होने लगा । एक रात्रि वे चिंता ही में सो गये । धन के देवता ने उनसे स्वप्न में कहा कि मैं एक बौद्ध भिक्षु के रूप में तुम्हारे पास आऊँगा । तुम मेरे सिर पर डंडा मारोगे , तो मैं सोने का हो जाऊँगा।  सेठ के यहाँ सबेरे एक नाई आया । उसी के सामने सेठ के यहाँ बौद्ध भिक्षु भी आ पहुँचा । सेठ ने ज्योहि उसके सिर पर डंडा मारा , त्योंहि वह सोने का हो गया । सेठ ने नाई को कुछ रुपया देकर कहा कि यह हाल किसी से न कहना । नाई ने समझा कि सब भिक्षुओं का यही हाल होता होगा । इससे उसने दूसरे दिन सबेरे कई भिक्षुओं को अपने यहाँ निमंत्रित किया । जब वे भोजन करने आये , तो उसने उनके सिर पर डंडा मारा । भिक्षुओं के सिर फूट गये । वे बेचारे पुलिस थाने में रिपोर्ट करने गये , जिससे पुलिस वाले नाई को पकड़ ले गये और उसको सजा हुई ।  कहते हैं कि बिना ठीक तरह से देखे , स