Skip to main content

जीवन में हर चीज की कीमत देनी पड़ती है । motivational and inspirational story in Hindi

            आपजितने कठिन दौर से गुजरते हैं 
                उतना ही अधिक निखरते हैं ।

                 Motivational Hindi story

एक शहर में संगमरमर से बना खूबसूरत संग्रहालय था । संग्रहालय में संगमरमर से बनी विशाल मूर्ति थी , जिसे देखने दुनियाभर से लोग आते थे । एक रात संग्रहालय के फर्श पर लगी संगमरमर की टाइल्स ने मूर्ति से पूछा- दुनियाभर से यहां आने वाले लोग मुझ पर चल कर आते हैं और आपकी प्रशंसा करते हैं । क्या यह सही है ? जबकि हम दोनों एक ही खदान से निकाले गए हैं । दुनिया हमारे साथ अलग - अलग ढंग से कैसे पेश आ सकती है ? मूर्ति ने कहा , ' हां तुम ठीक कहते हो । लेकिन क्या तुम्हें याद है कि जब मूर्तिकार औजारों का प्रयोग तुम्हें तराशने के लिए कर रहा था , तो तुम उसका कितना विरोध कर रहे थे । टाइल्स ने कहा : हां । औजारों से मुझे दर्द हो रहा था । 

               inspirational story in Hindi
 
मूर्ति ने कहा , जब आपने उसके औजारों को खुद पर प्रयोग नहीं करने दिया , तो उसने भी आपको छोड़कर मुझ पर काम शुरू कर दिया । मैं यह जानती थी कि इस मूर्तिकार के छैनी और हथौड़े के प्रयोग के बाद मैं कुछ अलग और खास बनूंगी । मैंने उन सभी दर्दनाक चोटों को सहन किया , जो मूर्तिकार ने मुझे दीं । इसीलिए सभी लोग मुझे दुनिया भर से देखने के लिए आते हैं।

                  Hindi motivational story

दोस्तों जीवन में हमें हर चीज की कीमत देनी पड़ती है आज हम जितने संघर्षों का सामना करते हैं हर एक संघर्ष हमें एक नया जीवन एक नई मजबूती देता है इसीलिए हमें जीवन में कभी - भी  संघर्ष से नहीं कराना चाहिए  । क्योंकि हम जीवन में जितने कठिन दौर से गुजरते हैं उतना ही अधिक निखरते हैं।

दोस्तों मैं आशा करता हूं इस पोस्ट ने आप को प्रेरित किया होगा अगर दोस्तों आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे शेयर कीजिए और सीखते रहिए और जीत के रहिए।

Motivational and inspirational Hindi story

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Comments

Popular posts from this blog

4 special advice how time , flexibility , forgiveness , talent are important in our life .

जानिए जीवन में किस तरह महत्वपूर्ण है समय , प्रतिभा , लचीलापन और माफी ...............   --------------------------------------------- समय धन है जिसे या तो खर्च किया जा सकता है या निवेश  आपकी सबसे अमूल्य धरोहर आपका समय है । यह बेहद सीमित है और एक बार चला गया तो हमेशा के लिए चला जाता है । आपकी जिंदगी का स्तर इस पर ही निर्भर करता है कि आप अपने इस बेशकीमती संसाधन का कैसे उपयोग करते हैं । आपको मिनटों और घंटों को प्रभावशाली ढंग से इस्तेमाल करना आना चाहिए । आप समय की बचत तो नहीं कर सकते केवल बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं । बेहतर भविष्य के लिए वर्तमान में समय का बेहतर उपयोग करना सीखना होगा । समय ही धन है जिसे या तो खर्च किया जा सकता है या निवेश किया जा सकता है । -दपावर ऑफ नाउ --------------------------------------------- माफ करके आपजीवन की ओर दोबारा लौटते हैं ।  कुछ लोग केवल इसलिए माफ नहीं करते कि इसे लेकर उनके मन में यह गूलतफहमी होती है कि माफ करके वे व्यक्ति के उस व्यवहार को मान्यता दे रहे हैं , जो उनकी नाराजगी का मुख्य कारण था । सच तो यह है कि माफ करके आप जीवन की ओर दोबारा ल...

Dr APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

समस्याएं आम हैं लेकिन रवैये से फर्क पड़ता है !!! “ डॉ एपीजे अब्दुल कलाम “कक्षा के अंतिम बेंच पर राष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ दिमाग पाए जा सकते हैं।” Dr. APJ Abdul Kalam “भगवान, हमारे निर्माता, ने हमारे दिमाग और व्यक्तित्व के भीतर संग्रहित किया है – महान क्षमता, और ताकत। प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है। ” डॉ एपीजे अब्दुल कलाम “भगवान ने हमेशा आसमान को नीले, फूल-बिखरे रास्तों का वादा नहीं किया। हालांकि; भगवान ने बारिश के बिना सूरज का वादा नहीं किया, दुख के बिना खुशी, दर्द के बिना शांति। ” Dr. APJ Abdul Kalam “वह जो दूसरों को जानता है वह सीखा हुआ है। लेकिन बुद्धिमान वही है जो खुद को जानता है। ज्ञान के बिना सीखने का कोई फायदा नहीं है। ” डॉ एपीजे अब्दुल कलाम “एक बार जब आपका दिमाग एक नए स्तर पर पहुंच जाता है, तो यह कभी भी अपने मूल आयाम पर नहीं जाता है।” Dr. APJ Abdul Kalam “आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, आप अपनी आदतें बदल सकते हैं। और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपके भविष्य को बदल देंगी ” डॉ एपीजे अब्दुल कलाम “आपको अपने सपने सच होने से पहले सपने देखने होंगे।” Dr. ...

प्रेरक प्रसंग ( हल आपके पास है । )

                     हल आपके ही पास है । एक बार की बात है । एक बुजुर्ग एक गांव में रहता था । उसकी सफेद दाढ़ी और बाल दिव्यता का आभास कराते थे । पूरे गांव में सबसे बुद्धिमान उन्हीं बुजुर्ग को माना जाता था । लोग अपनी समस्याएं लेकर बुजुर्ग के पास आते , जिनका वे समाधान सुझाते । अक्सर लोगों की समस्याएं एक जैसी ही होती थीं । ऐसे ही एक दिन , पूटा गांव अपनी - अपनी समस्याओं को लेकर उन्हें घेरे बैठा था । उन्होंने एक चुटकुला सुनाया । सभी लोग ठहाका मारकर हंसे । पांच मिनट बाद उन्होंने वही चुटकुला दोबारा सुनाया । इस बार कुछ लोग हंसे , कुछ मुस्कुराकर रह गए । तीसरी बार उन्होंने जब वही चुटकुला सुनाया । तो एक भी शख्स गांव में नहीं हंसा , बल्कि हैरान होकर बुजुर्ग को देखने लगा । बुजुर्ग मुस्कुटाया और बोला - जब आप एक ही चुटकुले पर बार - बार हंस नहीं सकते । तो एक ही समस्या को लेकर रोज क्यों रोते हो ? क्यों नाहक दुखी होते हो । अब अपनी समस्याएं लेकर आए लोगों को अपनी परेशानियों का हल मिल चुका था । वे मुस्कुराते हुए अपने - अपने घरों को लौट गए ।  सीख - ज...