Skip to main content

4 Helpful Advice for everyone .

दोस्तों पुस्तके हमारे जीवन में  कितनी ज्यादा महत्वपूर्ण है इस पर जितना बोला जाए उतना कम है दोस्तों आज दुनिया में इतनी पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं कि अगर यह कहा जाए कि गिनना असंभव है तो यह असत्य नहीं होगा दोस्तों उन्हीं में से कुछ बहुत ही ज्यादा चर्चित पुस्तकों में से हम आपके लिए लेकर आए हैं चार ऐसी मददगार बातें जो आपका जीवन बदल सकती है ।

1- साहस 
निराशा को लक्ष्य की राह का साथी मानिए

निराशा की स्थिति में कामयाब लोगों की प्रतिक्रिया नाकामयाब लोगों से अलग होती है । कामयाबी का पूर्व संकेत इससे भी मिलता है कि आप निराशा का कैसे सामना करते हैं । क्या आप दूसरों पर आरोप लगाते हैं ? कामयाब लोग निराशा को लक्ष्य की राह का साथी मानते । प्रेरक वक्ता चार्ली जोन्स कहते हैं ' फर्क इससे नहीं पड़ता कि आप कितनी जोर से गिरते हैं , बल्कि इससे पड़ता है कि आप दोबारा कितनी जोर से उठ खड़े होते हैं । 

                  - नाउ डिस्कवर योअर स्ट्रंथ

2-व्यक्तित्व 
समस्याएं सर्वश्रेष्ठ गुणों को बाहर निकालती हैं

 आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तभी करते हैं जब आप दबाव और बाधाओं का अनुभव कर रहे हों । समस्याओं का सामना कर आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं । समस्याएं जीवन का सामान्य और अनिवार्य हिस्सा हैं । वे अटल हैं । आप चाहे जितने प्रयास करें , समस्याएं तो आएंगी । समस्या के केवल एक हिस्से पर आपका नियंत्रण है और वो है आपकी प्रतिक्रिया । समस्याएं आपके सर्वश्रेष्ठ गुणों को बाहर निकालती हैं । 

                       -दपावर ऑफ हैबिट

3-परिवर्तन
हर बदलाव का स्वागत अवसर के रूप में करें 

अधिकांश लोग चाहते हैं कि जीवन स्थिर , अपरिवर्तनीय और आरामदेह बना रहे । लेकिन जीवन इस तरह काम नहीं करता । परिस्थितियों में बार - बार होने वाले परिवर्तन का हर संगठन पर थोड़ा असर पड़ता है । समझदार लोग सतत परिवर्तन को अवसर के रूप में देखते हैं । वे परिवर्तन से लाभ . उठाने के तरीकों की तलाश करते हैं । परिवर्तन का स्वागत नए अवसर के रूप में करते हैं । वहीं ज्यादातर लोग परिवर्तन के प्रति अनिच्छुक रहते हैं । 
                                
                                -ड्राइव

4- नजरिया 
आप सिर्फ अपने लिए ही मेहनत करते हैं 

आपकी सबसे बड़ी गलती यह है कि जब सोचते हैं आप , दूसरे के लिए काम कर रहे हैं । हकीकत यह है कि अपनी नौकरी के पहले दिन से सेवानिवृत्ति तक आप अपने लिए ही मेहनत करते हैं , चाहे आपको मिलने वाले चेक पर किसी के भी हस्ताक्षर हों । आप एक निजी कारोबारी कंपनी के अध्यक्ष हैं , जिसमें केवल एक ही कर्मचारी है , आप खुद । वहां जाने का फैसला आपका था और आपने ही उसमें बने रहने का फैसला किया । 

                          - एजए मैन विकेय

दोस्तों मैं आशा करता हूं आपको ऊपर बताई 4 सलाह अच्छी लगी होंगी अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो comment अवश्य करें।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏


Comments

Popular posts from this blog

4 special advice how time , flexibility , forgiveness , talent are important in our life .

जानिए जीवन में किस तरह महत्वपूर्ण है समय , प्रतिभा , लचीलापन और माफी ...............   --------------------------------------------- समय धन है जिसे या तो खर्च किया जा सकता है या निवेश  आपकी सबसे अमूल्य धरोहर आपका समय है । यह बेहद सीमित है और एक बार चला गया तो हमेशा के लिए चला जाता है । आपकी जिंदगी का स्तर इस पर ही निर्भर करता है कि आप अपने इस बेशकीमती संसाधन का कैसे उपयोग करते हैं । आपको मिनटों और घंटों को प्रभावशाली ढंग से इस्तेमाल करना आना चाहिए । आप समय की बचत तो नहीं कर सकते केवल बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं । बेहतर भविष्य के लिए वर्तमान में समय का बेहतर उपयोग करना सीखना होगा । समय ही धन है जिसे या तो खर्च किया जा सकता है या निवेश किया जा सकता है । -दपावर ऑफ नाउ --------------------------------------------- माफ करके आपजीवन की ओर दोबारा लौटते हैं ।  कुछ लोग केवल इसलिए माफ नहीं करते कि इसे लेकर उनके मन में यह गूलतफहमी होती है कि माफ करके वे व्यक्ति के उस व्यवहार को मान्यता दे रहे हैं , जो उनकी नाराजगी का मुख्य कारण था । सच तो यह है कि माफ करके आप जीवन की ओर दोबारा ल...

Dr APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

समस्याएं आम हैं लेकिन रवैये से फर्क पड़ता है !!! “ डॉ एपीजे अब्दुल कलाम “कक्षा के अंतिम बेंच पर राष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ दिमाग पाए जा सकते हैं।” Dr. APJ Abdul Kalam “भगवान, हमारे निर्माता, ने हमारे दिमाग और व्यक्तित्व के भीतर संग्रहित किया है – महान क्षमता, और ताकत। प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है। ” डॉ एपीजे अब्दुल कलाम “भगवान ने हमेशा आसमान को नीले, फूल-बिखरे रास्तों का वादा नहीं किया। हालांकि; भगवान ने बारिश के बिना सूरज का वादा नहीं किया, दुख के बिना खुशी, दर्द के बिना शांति। ” Dr. APJ Abdul Kalam “वह जो दूसरों को जानता है वह सीखा हुआ है। लेकिन बुद्धिमान वही है जो खुद को जानता है। ज्ञान के बिना सीखने का कोई फायदा नहीं है। ” डॉ एपीजे अब्दुल कलाम “एक बार जब आपका दिमाग एक नए स्तर पर पहुंच जाता है, तो यह कभी भी अपने मूल आयाम पर नहीं जाता है।” Dr. APJ Abdul Kalam “आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, आप अपनी आदतें बदल सकते हैं। और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपके भविष्य को बदल देंगी ” डॉ एपीजे अब्दुल कलाम “आपको अपने सपने सच होने से पहले सपने देखने होंगे।” Dr. ...

प्रेरक प्रसंग ( हल आपके पास है । )

                     हल आपके ही पास है । एक बार की बात है । एक बुजुर्ग एक गांव में रहता था । उसकी सफेद दाढ़ी और बाल दिव्यता का आभास कराते थे । पूरे गांव में सबसे बुद्धिमान उन्हीं बुजुर्ग को माना जाता था । लोग अपनी समस्याएं लेकर बुजुर्ग के पास आते , जिनका वे समाधान सुझाते । अक्सर लोगों की समस्याएं एक जैसी ही होती थीं । ऐसे ही एक दिन , पूटा गांव अपनी - अपनी समस्याओं को लेकर उन्हें घेरे बैठा था । उन्होंने एक चुटकुला सुनाया । सभी लोग ठहाका मारकर हंसे । पांच मिनट बाद उन्होंने वही चुटकुला दोबारा सुनाया । इस बार कुछ लोग हंसे , कुछ मुस्कुराकर रह गए । तीसरी बार उन्होंने जब वही चुटकुला सुनाया । तो एक भी शख्स गांव में नहीं हंसा , बल्कि हैरान होकर बुजुर्ग को देखने लगा । बुजुर्ग मुस्कुटाया और बोला - जब आप एक ही चुटकुले पर बार - बार हंस नहीं सकते । तो एक ही समस्या को लेकर रोज क्यों रोते हो ? क्यों नाहक दुखी होते हो । अब अपनी समस्याएं लेकर आए लोगों को अपनी परेशानियों का हल मिल चुका था । वे मुस्कुराते हुए अपने - अपने घरों को लौट गए ।  सीख - ज...