Skip to main content

आखिर मस्तक पर ही क्यों लगाते हैं तिलक ?


आइए जानते हैं तिलक लगाने की पीछे का कारण -

लोग मस्तक पर तिलक क्यों लगाते हैं ? तिलक , त्रिपुण्ड , टीका अथवा बिन्दिया आदि का सीधा सम्बन्ध मस्तिष्क से होता है । मनुष्य की दोनों भौहों के बीच आज्ञा चक्र होता है । इस चक्र पर ध्यान केन्द्रित करने पर साधक का मन पूर्ण शक्ति सम्पन्न हो जाता है । इसे हम चेतना केन्द्र भी कह सकते हैं । समस्त ज्ञान एवम् चेतना का संचालन इसी स्थान से होता है । आज्ञा चक्र ही तृतीय नेत्र है । इस स्थान को दिव्य नेत्र भी कहा जा सकता है । तिलक लगाने से आज्ञा चक्र जागृत होता है , जिसकी तुलना राडार , टेलिस्कोप आदि से की जा सकती है । इसके अतिरिक्त तिलक सम्मान- सूचक भी है । तिलक लगाने से धार्मिकता का आभास होता है ।
 
अब हम जानते हैं इस पर वैज्ञानिकों का क्या कहना है ।


 वैज्ञानिक कारण -

 ' हम अपने मस्तिष्क से आवश्यकता से अधिक काम लेते हैं । इसका परिणाम यह होता है कि ज्ञान तन्तुओं का विचारक केन्द्र भृकुटि और ललाट के मध्य भाग में वेदना होने लगती है । चन्दन ज्ञान तन्तुओं को शीतलता प्रदान करता है । इसलिए प्रतिदिन चन्दन का तिलक लगाते हैं । जो प्राणी प्रतिदिन प्रातः काल स्नान के पश्चात् चन्दन का लेप माथे पर करता है उसे सिर दर्द की शिकायत नहीं होती ।

Comments

Popular posts from this blog

स्वेट मार्डेन के सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक अनमोल विचार ( Swett Marden Quotes in Hindi )

  Swett Marden Quotes in Hindi  स्वेट मार्डेन एक महान लेखक है। उनके द्वारा लिखी गयी सभी किताबे एक से बढ़कर एक है। उन्होंने लाखोँ-करोड़ों लोगों को अपने प्रेरणादायक विचारों से प्रभावित किया और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया। यहा  Swett Marden  के कुछ प्रेरणादायक विचार दिये है जो आपके जीवन में सकारात्मकता लायेगे।        स्वेट मार्डेन के सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक अनमोल विचार ( Swett Marden Quotes in Hindi )  Quote 1.  जलन, डाह और बदले की भावना मनुष्य को दीन - हिन अवस्था में ला देती है.  Swett Marden - स्वेट मार्डेन  Quote 2.  अपने बारे में हीं भावनाओं को त्याग कर ऊँचे विचारो को अपने मन में स्थान दें. आप स्वयं अनुभव करेंगे कि आप में शक्ति आ रही है. आप सामर्ध्यवान हो रहे हैं.  Swett Marden - स्वेट मार्डेन Orison Swett Marden Quotes Success   Quote 3.  समय की गति तेज़ है, यदि आप चुक गये और वह आगे निकल गया तो आपके हाथ कुछ नहीं आएगा.  Swett Marden - स्वेट मार्डेन  Quote 4.  जब भी आप बुरा काम करते हैं, आ...

4 special advice how time , flexibility , forgiveness , talent are important in our life .

जानिए जीवन में किस तरह महत्वपूर्ण है समय , प्रतिभा , लचीलापन और माफी ...............   --------------------------------------------- समय धन है जिसे या तो खर्च किया जा सकता है या निवेश  आपकी सबसे अमूल्य धरोहर आपका समय है । यह बेहद सीमित है और एक बार चला गया तो हमेशा के लिए चला जाता है । आपकी जिंदगी का स्तर इस पर ही निर्भर करता है कि आप अपने इस बेशकीमती संसाधन का कैसे उपयोग करते हैं । आपको मिनटों और घंटों को प्रभावशाली ढंग से इस्तेमाल करना आना चाहिए । आप समय की बचत तो नहीं कर सकते केवल बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं । बेहतर भविष्य के लिए वर्तमान में समय का बेहतर उपयोग करना सीखना होगा । समय ही धन है जिसे या तो खर्च किया जा सकता है या निवेश किया जा सकता है । -दपावर ऑफ नाउ --------------------------------------------- माफ करके आपजीवन की ओर दोबारा लौटते हैं ।  कुछ लोग केवल इसलिए माफ नहीं करते कि इसे लेकर उनके मन में यह गूलतफहमी होती है कि माफ करके वे व्यक्ति के उस व्यवहार को मान्यता दे रहे हैं , जो उनकी नाराजगी का मुख्य कारण था । सच तो यह है कि माफ करके आप जीवन की ओर दोबारा ल...

Dr APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

समस्याएं आम हैं लेकिन रवैये से फर्क पड़ता है !!! “ डॉ एपीजे अब्दुल कलाम “कक्षा के अंतिम बेंच पर राष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ दिमाग पाए जा सकते हैं।” Dr. APJ Abdul Kalam “भगवान, हमारे निर्माता, ने हमारे दिमाग और व्यक्तित्व के भीतर संग्रहित किया है – महान क्षमता, और ताकत। प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है। ” डॉ एपीजे अब्दुल कलाम “भगवान ने हमेशा आसमान को नीले, फूल-बिखरे रास्तों का वादा नहीं किया। हालांकि; भगवान ने बारिश के बिना सूरज का वादा नहीं किया, दुख के बिना खुशी, दर्द के बिना शांति। ” Dr. APJ Abdul Kalam “वह जो दूसरों को जानता है वह सीखा हुआ है। लेकिन बुद्धिमान वही है जो खुद को जानता है। ज्ञान के बिना सीखने का कोई फायदा नहीं है। ” डॉ एपीजे अब्दुल कलाम “एक बार जब आपका दिमाग एक नए स्तर पर पहुंच जाता है, तो यह कभी भी अपने मूल आयाम पर नहीं जाता है।” Dr. APJ Abdul Kalam “आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, आप अपनी आदतें बदल सकते हैं। और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपके भविष्य को बदल देंगी ” डॉ एपीजे अब्दुल कलाम “आपको अपने सपने सच होने से पहले सपने देखने होंगे।” Dr. ...